21/09/2024

67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा, ‘छिछोरे’ सर्वश्रेष्ठ हिन्दी फ़िल्म, कंगना-मनोज सर्वश्रेष्ठ कलाकार

1 min read

67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। साल 2019 में बनी फिल्मों और उनके कलाकारों के लिए पुरस्कारों की घोषणा हो चुकी हैं। अभिनेता, अभिनेत्री और बेस्ट फिल्मों की सूची सामने आ चुकी हैं। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajpoot) की फिल्म ‘छिछोरे’ (Chhichhore) को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म, कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को मणिकर्णिका (Manikarnika) और पंगा (Panga) के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड और मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) को फिल्म भोंसले (Bhonsle) के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड मिला है। इसके अलावा तमिल फिल्म ‘असुरन’ (Asuran) के लिए अभिनेता धनुष (Dhanush) को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड दिया गया है। इस फिल्म को साल 2019 में रिलीज किया गया था।

कोरोना वायरस की वजह से हुई देरी

कोरोना वायरस की वजह से हुई देरी के बाद आखिरकार 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा हो गई है। इस साल राष्ट्रीय पुरस्कार की लिस्ट में कुल 461 फिल्मों का चयन किया गया है। नेशनल मीडिया सेंटर में होने वाली इन पुरस्कारों की घोषणा की जानकारी पीआईबी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट के जरिए दी है। आपको बता दें 2019 के पुरस्कारों की घोषणा इस बार 2021 में की जा रही है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा की। इनमें से कुछ नाम यहां सूचीबद्ध हैं।

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – कंगना रणौत

अभिनेत्री कंगना रणौत को एक बार फिर से सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला है। उन्हें 25 जनवरी 2019 में रिलीज हुई मणिकर्णिका (Manikarnika) और 24 जनवरी 2020 में आई पंगा (Panga) के लिए सम्मानित किया गया। इसके पहले उन्हें फैशन, क्वीन और तनु वेड्स मनु के लिए भी नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता- मनोज वाजपेयी

मनोज वाजपेयी को भोंसले (Bhonsle) के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड मिला है। देवाशीष मखीजा द्वारा लिखित और निर्देशित ड्रामा फिल्म में मनोज वाजपेयी की भूमिका को लेकर उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया है। इससे पहले भी उन्हें दो बार नेशनल अवार्ड मिल चुका है।

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – धनुष

दक्षिण फिल्मों के सुपरस्टार धनुष को उनकी फिल्म ‘असुरन’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया है। निर्देशक वेत्रिमारन द्वारा निर्देशित ये फिल्म 4 अक्टूबर 2019 में रिलीज हुई थी।

अन्य महत्वपूर्ण पुरस्कार

  • बेस्ट बॉयोग्राफिकल फिल्म- ‘एलिफेंट डू रिमेम्बर’
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर – विजय सेतुपति (सुपर डीलक्स)
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- पल्लवी जोशी (द ताशकंद फाइल्स)
  • सर्वश्रेष्ठ फिल्म फ्रेंडली स्टेट – सिक्किम
  • सिनेमा पर बेस्ट किताब – संजय सूरी द्वारा रचित ‘अ गांधियन अफेयर: इंडियाज क्यूरियस पोरट्रायल ऑफ लव इन सिनेमा’
  • सर्वश्रेष्ठ फिल्म समीक्षक – सोहिनी चट्टोपाध्याय

फीचर फिल्मस

  • सर्वश्रेष्ठ तुलु फिल्म – पिंजारा
  • सर्वश्रेष्ठ पनिया फिल्म – केंजीरा
  • सर्वश्रेष्ठ मिशिंग फिल्म – अनु रुवाद
  • सर्वश्रेष्ठ खासी फिल्म – लेवदह
  • सर्वश्रेष्ठ हरियाणवी फिल्म – छोरियां चोरों से कम नहीं होती
  • सर्वश्रेष्ठ छत्तीसगढ़ी फिल्म – भुलान थे माजे
  • सर्वश्रेष्ठ तेलुगु फिल्म – जर्सी
  • सर्वश्रेष्ठ तमिल फिल्म – असुरन
  • सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म – छिछोरे
  • सर्वश्रेष्ठ मराठी फिल्म – बार्दो
  • सर्वश्रेष्ठ बंगाली फिल्म – गुमनामी

नॉन फीचर फिल्म केटेगरी

  • बेस्ट नरेशन – वाइल्ड कर्नाटक, सर डेविड अटेन्बर्ग
  • बेस्ट एडिटिंग – शट अप सोना, अर्जुन गौरीसराई
  • बेस्ट ऑटोबायोग्राफी – राधा, ऑल्विन रेगो और संजय मौर्या
  • बेस्ट ऑन-लोकेशन साउंड रिकॉर्डिस्ट – रहस, सप्तर्षि सरकार
  • बेस्ट सिनेमेटोग्राफी – सोनसी, सविता सिंह
  • बेस्ट डायरेक्शन – नॉक नॉक नॉक, सुधांशु सरिया
  • फैमिली वैल्यूज – ओरू पाथिरा स्वपनम पोले (मलयालम)
  • बेस्ट शार्ट फिक्शन फिल्म – कस्टडी
  • स्पेशल जूरी अवॉर्ड – स्मॉल स्केल सोसायटीज
  • बेस्ट एनीमेशन फिल्म – राधा
  • बेस्ट इनवेस्टिगेटिव फिल्म – जक्कल
  • बेस्ट एक्सप्लोरेशन फिल्म – वाइल्ड कर्णाटक
  • बेस्ट एजुकेशन फिल्म – एपल्स एंड ओरांजेस
  • बेस्ट फिल्म ऑन सकल इश्यूज – होली राइट्स, लाडली
  • बेस्ट एक्शन डायरेक्शन अवॉर्ड- स्टंट – अवाने श्रीमन्नारायण (कन्नड़)
  • बेस्ट कोरियोग्राफी – महर्षि (तेलुगू)
  • बेस्ट स्पेशल इफेक्ट्स – मरक्कर
  • स्पेशल जूरी अवॉर्ड – ओत्था सेरुप्पू साइज- 7 (तमिल)
  • बेस्ट लिरिक्स – कोलम्बी (मलयालम)
  • ओरिजिनल स्क्रीनप्ले – ज्येष्ठोपुत्री
  • एडाप्टेड स्क्रीनप्ले – गुमनामी
  • डायलॉग राइटर – द ताशकंत फाइल्स
  • बेस्ट सिनेमेटोग्राफी – जल्लीकट्टू
  • बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर – बार्दो
  • बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर – बी प्राक, (तेरी मिट्टी -केसरी)
  • बेस्ट डायरेक्शन – बहत्तर हूरें
  • बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म – कस्तूरी
संपर्क | अस्वीकरण | गोपनीयता नीति | © सर्वाधिकार सुरक्षित 2019 | BollywoodKhazana.in
Optimized by Optimole