21/09/2024

रणबीर कपूर को कोरोना हुआ, मां नीतू सिंह ने किया कंफर्म

1 min read

बॉलीवुड के सुपरस्टार और कपूर खानदान के चिराग रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इस बात की पुष्टि रणबीर की मां नीतू सिंह ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर की है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “आप सभी की चिंता और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। रणबीर का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। उसका इलाज चल रहा है और वो ठीक हो रहा है। वो घर में ही सेल्फ क्वारैंटाइन है और सभी सावधानियों का पालन कर रहा है।” इससे पहले रणबीर कपूर के अंकल रणधीर कपूर ने बताया था कि रणबीर की तबीयत खराब है। हालांकि, उन्हें यह नहीं पता था कि रणबीर को हुआ क्या है। उन्होंने बताया था कि शायद रणबीर को कोरोना हुआ है। वहीं खबरों के मुताबिक, यह कहा जा रहा था कि रणबीर ने कोविड-19 टेस्ट कराया था। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वे क्वारैंटाइन में हैं और अपना इलाज करवा रहे हैं।

एक न्यूज वेबसाइट से रणधीर कपूर (Randhir Kapoor) ने कहा था, “रणबीर ठीक नहीं है। लेकिन, मुझे यह नहीं पता कि उन्हें हुआ क्या है। मैं शहर में नहीं हूं।” कुछ महीने पहले रणबीर की मां नीतू सिंह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जुग जुग जियो’ (Jug Jug Jio) की शूटिंग के दौरान कोरोना से संक्रमित हो गई थीं। उनके को-एक्टर वरुण धवन भी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे। हालांकि, नीतू और वरुण दोनों कुछ दिन बाद ठीक हो गए थे। इस बात की जानकारी दोनों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को दी थी।

रणबीर कपूर की आने वाली फ़िल्में

रणबीर कपूर इन दिनों कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। वे आलिया भट्‌ट (Alia Bhatt) के साथ डायरेक्टर अयान मुखर्जी की ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) में नजर आएंगे। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), नागार्जुन (Nagarjun) और मौनी रॉय (Mouni Roy) भी लीड रोल में हैं। इसके अलावा रणबीर कपूर डायरेक्टर लव रंजन की एक अनटाइटल्ड फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ दिखाई देंगे जिसकी हाल ही में शूटिंग शुरू हुई है। इसके अलावा कबीर सिंह (Kabir Singh) बनाने वाले निर्देशक संदीप रेड्‌डी वांगा की ‘एनिमल’ (Animal) में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा (Pariniti Chopra), अनिल कपूर (Anil Kapoor) और बॉबी देओल (Bobby Deol) भी मुख्य भूमिका में हैं। एनिमल का हाल ही में टीजर रिलीज किया गया था। इन सब के अलावा रणबीर कपूर की संजय दत्त (Sanjay Dutt) और वाणी कपूर (Vaani Kapoor) के साथ यशराज बैनर तले शमशेरा (Shamshera) बनकर रिलीज को तैयार है।

संपर्क | अस्वीकरण | गोपनीयता नीति | © सर्वाधिकार सुरक्षित 2019 | BollywoodKhazana.in
Optimized by Optimole