22/09/2024

सलीम-जावेद पर डॉक्यूमेंट्री बनायेंगी जोया अख्तर

1 min read

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री ने कई सारी सुपरहिट जोड़ियां देखी हैं लेकिन सलीम-जावेद (Salim-Javed) जैसी लेखक जोड़ी दशकों में एक बार बनती है। सलीम-जावेद ने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को कई सारी सुपरहिट फिल्में दीं और दर्शकों के दिलों में घर कर लिया। एक समय ऐसा आ गया था जब दर्शक स्टार्स के लिए नहीं बल्कि इन दोनों का नाम पढ़कर फिल्में देखने जाया करते थे। सलीम-जावेद की जोड़ी जिस रफ्तार से सफल फिल्में दे रही थी, कोई कह नहीं सकता था कि ये टूट सकती है लेकिन ऐसा हुआ। सलीम-जावेद की जोड़ी अचानक से टूट गई और दोनों लेखकों ने अलग-अलग काम करना शुरू कर दिया।

सलीम-जावेद की जोड़ी टूटने का असली कारण अभी तक किसी को नहीं पता है लेकिन अब यह राज खुल सकता है क्योंकि डायरेक्टर जोया अख्तर (Zoya Akhtar) ने सलीम-जावेद की जोड़ी पर एक डॉक्यूड्रामा बनाने का फैसला किया है। वो इसमें दिखाने की कोशिश करेंगी कि इस जोड़ी का निर्माण कैसे हुआ और यह कैसे टूट गई? प्रोजेक्ट से जुड़े सूत्र ने बताया है कि, ‘जोया को लगता है कि सलीम-जावेद ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के राइटर्स को सम्मान दिलाने का काम किया है और दोनों ने जो हासिल किया है वो अचम्भित करने वाला है। जोया अख्तर चाहती थीं कि इस बायोपिक को थिएटर में रिलीज किया जाए लेकिन अब उन्होंने इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए बनाने का फैसला किया है।

सूत्र ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा है, ‘जोया सलीम साहब और जावेद अख्तर से अलग-अलग बात कर रही हैं और नोट्स तैयार कर रही हैं। वो चाहती हैं कि कहानी में दोनों का वर्जन दिखे, इसलिए जोया दोनों से अलग-अलग मीटिंग करती हैं। जोया ने दोनों से कुछ मुलाकातें की हैं और वो इन दिनों कहानी पर काम कर रही हैं।’

33 साल से टूटा है दोनों का साथ

जोया अख्तर अपने पिता जावेद अख्तर और सलमान खान के पिता सलीम खान पर फिल्म बनाने जा रही हैं। सलीम और जावेद ने 70 औऱ 80 के दशक में बॉलीवुड पर राज किया था। उन्होंने करीब 24 फिल्मों में साथ काम किया था। सलीम-जावेद की सुपरहिट जोड़ी ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास में हाथी मेरे साथी (Haathi Mere Saathi), ‘जंजीर’ (Zanjeer), दीवार (Deewar), ‘शोले’ (Sholay), ‘डॉन’ (Don) और ‘शान’ (Shaan), काला पत्थर (Kala Patthar), शक्ति (Shakti), सीता और गीता (Seeta Aur Geeta), यादों की बारात (Yaadon Ki Baaraat), दोस्ताना (Dostana), क्रान्ति (Kranti) जैसी कई शानदार फिल्मों में काम किया था। सलीम खान और जावेद अख्तर ने आखिरी बार साल 1987 में सुपरहिट फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ (Mr. India) में साथ काम किया था। यानि कि 33 साल से इस जोड़ी ने फिर साथ काम नहीं किया है।

संपर्क | अस्वीकरण | गोपनीयता नीति | © सर्वाधिकार सुरक्षित 2019 | BollywoodKhazana.in
Optimized by Optimole