22/09/2024

ब्रूस ली और जैकी चैन जैसे टॉप मार्शल कलाकारों की सूची में शामिल हुए विद्युत जामवाल

1 min read

बॉलीवुड अभिनेता विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) का नाम ‘दुनिया के टॉप मार्शल आर्टिस्ट’ की सूची में शामिल किया गया है। विद्युत ने इसका स्क्रीनशॉट अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। ऐक्टर ने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘जय हिंद, कलारीपयट्टू।’

जैकी चैन, ब्रूस ली की सूची में शामिल

ख़बर है कि विद्युत का नाम ‘दुनिया के टॉप मार्शल आर्टिस्ट’ की लिस्ट में जैसे ही शामिल किया गया। उनके फैन्स उन्हें बधाई देने के लिए दौड़ पड़े। एक यूजर ने लिखा, ‘हमे आप पर बहुत गर्व है।’ वहीं एक दूसरे फैन ने लिखा, ‘आपको कोई नहीं हरा सकता। दरअसल विद्युत का नाम जेट ली, जैकी चैन, ब्रूस ली, जॉनी ट्राई गुयेन, स्टीवन सीगल, डोनी येन, टोनी जा जैसे दुनिया के टॉप मार्शल कलाकारों के साथ लिस्ट में शामिल किया गया है। विद्युत एक ट्रेंड मार्शल आर्टिस्ट हैं और उन्होंने तीन साल के उम्र से ही कलारीपयट्टू सीखा है। ऐक्टर इंडियन मार्शल आर्ट कलारीपयट्टू के बहुत बड़े सपोर्टर भी हैं। वह चाहते हैं कि इसे ग्लोबल लेबल पर ले जाया जाए। वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अक्सर खतरनाक स्टंट करते हुए वीडियो भी शेयर करते रहते हैं।

युवाओं में तेज़ी से लोकप्रिय हो रहे विद्युत

बॉलीवुड के एक्शन हीरो और अपने रियल स्टंट से दर्शकों को हैरान करने वाले एक्टर विद्युत जामवाल के करोड़ों फैंस हैं। हालांकि हिंदी फिल्मों की इस दुनिया में काफी एक्शन हीरो है, लेकिन रियल लाइफ में उनका उससे कोई वास्ता नहीं है। वैसे कुछ हीरो है जिन्होंने अपने रियल एक्शन से इस इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है, लेकिन विद्युत जामवाल इन सबके अलग हैं। विद्युत फिल्मों के अलावा अपने रियल स्टंट और एक्शन से सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। इस बीच विद्युत जामवाल ब्रूस ली, जैकी चैन जैसे टॉप मार्शल आर्टिस्ट की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

कलारीपयट्टू के प्रशिक्षित कलाकार

‘दुनिया के टॉप मार्शल आर्टिस्ट’ में नाम दरअसल, एक्टर विद्युत जामवाल ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उनका नाम गूगल पर ‘दुनिया के टॉप मार्शल आर्टिस्ट’ में है। उन्होंने गूगल का यह स्क्रीनशॉट अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, साथ ही कैप्शन में ‘जय हिंद, कलारीपयट्टू’ लिखा है। विद्युत का नाम जेट ली, जैकी चैन, ब्रूस ली, जॉनी ट्राई गुयेन, स्टीवन सीगल, डोनी येन, टोनी जा जैसे मार्शल आर्टिस्ट में पहले नंबर पर था।’कमांडो’ फेम अभिनेता एक प्रशिक्षित मार्शल आर्टिस्ट हैं और उन्होंने तीन साल की उम्र से कलारीपयट्टू सीखा। वो भारतीय मार्शल आर्ट कलारीपयट्टू के बहुत बड़े समर्थक भी है। उनका मानना है कि इसे ग्लोबल स्तर तक लाया जाना चाहिए। वो अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ऐसे ही खतरनाक स्टंट करते हुए वीडियो साझा करते हैं।

बता दें कि काफी समय पहले उन्होंने कलारीपयट्टू की ट्रेनिंग का वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किया था। इस वीडियो में वह तरह- तरह के करतब करते नजर आए थे। वीडियो में एक्टर को थर्ड आई (Third Eye) की ट्रेनिंग लेते हुए देखा जा सकता है। वह अपनी आंख पर काली पट्टी बांधकर निशाने पर वार करते हुए दिखाई दे रहे हैं वहीं दूसरी तरफ इस वीडियो में विद्युत पिघलते हुए कैंडल को अपने चेहरे पर डाल लेते हैं और फिर काली पट्टी बांधकर निशाने पर वार करते हैं। फैंस को विद्युत का ये अंदाज खूब पसंद आया था।

 

संपर्क | अस्वीकरण | गोपनीयता नीति | © सर्वाधिकार सुरक्षित 2019 | BollywoodKhazana.in
Optimized by Optimole