22/09/2024

अक्षय कुमार की ‘ओह माय गॉड 2’ में एक बार फिर श्रीराम बनेंगे अरुण गोविल

1 min read

बॉलीवुड अभिनेता अरुण गोविल (Arun Govil) ‘ओह माय गॉड 2’ (Oh My God 2) में भगवान राम का किरदार निभाते नजर आएंगे। रामानंद सागर के टीवी शो रामायण (Ramayana) में भगवान राम का किरदार निभाकर मशहूर हुए अरुण गोविल एक बार फिर से भगवान श्रीराम के रोल में नजर आने वाले हैं। साल 1987 में आए टीवी के मशहूर धार्मिक सीरियल रामायण में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल इस किरदार से घर-घर पहचाने जाने लगे। आलम तो यह था कि उस दौर में अभिनेता जहां भी जाते लोग उन्हें सचमुच का भगवान समझ लेते थे। रामानंद सागर के इस शो से पहले और बाद अरुण गोविल ने कई अन्य टीवी सीरियल और फिल्मों में भी काम किया है। लेकिन, आज भी उनकी पहचान रामायण के राम के रूप में की जाती है।

याद रहे कि ‘ओह माय गॉड 2’ का निर्माण अश्विन वर्दे और अक्षय कुमार कर रहे हैं, जबकि इस फिल्म का निर्देशन अमित राय कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार (Akshay Kumar) फिल्म में अरुण गोविल को भगवान राम बनाने के लिए काफी उत्सुक थे।

फ़िल्म की कहानी की बात की जाये तो ‘ओह माय गॉड’ (Oh My God) जहाँ धार्मिक कट्टरता और अंधविश्वास पर आधारित थी वहीं ‘ओह माय गॉड 2’ (Oh My God 2) भारतीय शिक्षा प्रणाली पर आधारित होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय हमेशा से चाहते थे कि राम की भूमिका अरुण गोविल ही करें क्योंकि उनसे बेहतर राम के लिए दूसरा चेहरा नहीं हो सकता है। अरुण गोविल को जब ये ऑफर मिला तो वो भी मना नहीं कर सकें।

इस फिल्म में अक्षय कुमार और अरुण गोविल के अलावा पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) और यामी गौतम (Yami Gautam) भी अहम रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग 13 अक्टूबर से होनी थी मगर तीन क्रू मेंबर्स के कोविड पॉजिटिव होने के बाद शूटिंग की डेट आगे बढ़ा दी गई है। अब 23 अक्टूबर से फिल्म की शूटिंग उज्जैन में शुरू होगी।

अरुण गोविल का जन्म उत्तर प्रदेश के राम नगर में हुआ৷ इनकी शुरुआती शिक्षा उत्तर प्रदेश से ही हुई৷ उन्हीं दिनों यह थियेटर में काम करते थे। पिता चाहते थे कि यह एक सरकारी नौकरी करें लेकिन अरुण गोविल तो कुछ और चाहते थे। साल 1975 में अरुण मुंबई आ गए और खुद का बिजनेस शुरू किया, उस वक्त वो महज 17 साल के था। बाद में अरुण के लिए अभिनय के रास्ते खुले। अरुण गोविल ज्यादातर राजश्री प्रोडक्शन की पारिवारिक फिल्मों में नजर आए और फिर उन्होंने रामानंद सागर के टीवी शो रामायण में श्रीराम की भूमिका निभाई।

संपर्क | अस्वीकरण | गोपनीयता नीति | © सर्वाधिकार सुरक्षित 2019 | BollywoodKhazana.in
Optimized by Optimole