21/09/2024

कंगना रानौत, करण जौहर, एकता कपूर और अदनान सामी को मिला पद्मश्री पुरस्कार

8 नवंबर, 2020 सोमवार को बॉलीवुड कलाकारों को भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से सम्मानित किया गया। अभिनेत्री कंगना रानौत, फिल्म निर्माता करण जौहर, गायक एवं संगीतकार अदनान सामी और टीवी सीरियल निर्माता एकता कपूर को दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में पद्म श्री से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें सम्मान से नवाजा। कला जगत से इस वर्ष पद्मश्री पाने वाले अन्य लोगों में दिवंगत गायक एस.पी. बालासुब्रमण्यम भी शामिल रहे। इस खबर के बारे में कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक स्क्रीनशॉट साझा किया। यह स्क्रीनशॉट कंगना के किसी फैन क्लब का लग रहा है। पोस्ट में लिखा गया, “4 बार राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कंगना रनौत को नई दिल्ली में 8 नवंबर को चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘पद्म श्री’ से सम्मानित किया जाएगा।”

पिछले महीने, कंगना को 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में हिंदी फिल्मों ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ और ‘पंगा’ में उनके प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला था। 4 बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजी जा चुकीं अभिनेत्री कंगना रणौत को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अभिनेत्री को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया। इस सम्मान को पाने के लिए दिल्ली पहुंचीं कंगना ने गोल्डन बेज कलर की सिल्क की साड़ी पहन रखी थी। इस खास दिन पर उनकी बहन रंगोली चंदेल भी उनके साथ मौजूद रहीं। इस पुरस्कार को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कंगना ने कहा था, “मैं खुश हूँ, और मैं सम्मानित महसूस कर रही हूँ। मैं अपने देश को इस सम्मान के लिए धन्यवाद देती हूं और मैं इसे हर उस महिला को समर्पित करती हूं जो सपने देखने की हिम्मत करती है।”

ये पुरस्कार साल 2020 में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए दिए गये हैं। किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए ‘पद्मश्री’ से सम्मानित किया जाता है। यह देश का चौथा बड़ा नागरिक सम्मान है। कंगना को फिल्मी क्षेत्र में उत्कृष्ट अभिनय के लिए यह सम्मान दिया गया है।

 

संपर्क | अस्वीकरण | गोपनीयता नीति | © सर्वाधिकार सुरक्षित 2019 | BollywoodKhazana.in
Optimized by Optimole