21/09/2024

ओटीटी पर एक ही दिन में रिलीज हुईं ये 11 फ़िल्में, डॉक्यूमेंट्री और वेब सीरीज

1 min read

इस शुक्रवार (11 नवम्बर, 2022) सिनेमाघरों में अमिताभ बच्चन की ऊंचाई (uunchai), सामंथा रूथ प्रभु की यशोदा (Yashoda) और हॉलीवुड की ब्लैक पैंथर 2 (Black Panther 2) समेत कई फिल्में रिलीज हुई हैं। वहीं, ओटीटी पर भी वेब सीरीज, डॉक्यूमेंट्रीज और फिल्में स्ट्रीम की जा रही हैं। अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर 12 फिल्में और वेब सीरीज आ रही हैं। इनमें राजकुमार राव, हुमा कुरैशी और राधिका आप्टे स्टारर मोनिका ओ माई डार्लिंग (Monica O My Darling) भी शामिल है।

नेटफ्लिक्स पर डॉक्यूमेंट्री सीरीज ‘एनसिएंट एपोकेलिप्स’ आयी है। जर्नलिस्ट ग्राहम हैनकॉक पिछली ‘आइस एज’ के दौरान गुम हुई सभ्यता की खोज में पूरी दुनिया के सफर पर निकले हैं। यह डॉक्यूमेंट्री अंग्रेजी में है। नेटफ्लिक्स पर एक और डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘इज दैट ब्लैक एनफ फॉर यू’ रिलीज हुई है। हॉलीवुड सिनेमा के शौकीनों के लिए यह फिल्म परफेक्ट रहेगी। क्रिटिक और हिस्टोरियन एलविस मिशेल 1970में रिलीज हुई फिल्मों के जरिए ब्लैक सिनेमा की तह खोज रहे हैं। इसी प्लेटफ़ॉर्म पर हिंदी फिल्म ‘मोनिका ओ माई डार्लिंग’ स्ट्रीम हो गयी है। इस थ्रिलर फिल्म में राजकुमार राव, हुमा कुरैशी और राधिका आप्टे मुख्य भूमिकाओं में हैं। निर्देशन वासन बाला का है।

लायंसगेट प्ले पर एक्शन फिल्म ‘हॉट सीट’ रिलीज हो गयी है। इस फिल्म में मेल गिबसन और केविन डिल्लन मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म इसी साल चुनिंदा सिनेमाघरों में रिलीज की गयी थी।

प्राइम वीडियो पर तमिल फिल्म इराविन निज़ल (Iravin Nizhal) स्ट्रीम हो गयी है। यह थ्रिलर फिल्म है। आर पार्थिबन ने इसे लिखा और निर्देशित किया है। लीड रोल भी उन्होंने ही निभाया है। संगीत एआर रहमान ने दिया है। यह एशिया की पहली नॉन लीनियर सिंगल शॉट फिल्म है। प्राइम वीडियो पर पीएस-1 (PS-1) हिंदी में आ गयी है। हालांकि, अभी यह 199 रुपये के रेंटल पर उपलब्ध है। 26 नवम्बर से फिल्म सभी सब्सक्राइबर्स के लिए फ्री हो जाएगी। दक्षिण भारतीय भाषाओं में पीएस-1 प्लेटफॉर्म पर पिछले हफ्ते ही आ गयी थी।

जी5 पर स्पाइ थ्रिलर सीरीज ‘मुखबिर’ (Mukhbir) स्ट्रीम हो गयी है। यह एक एजेंट की कहानी है। सीरीज में प्रकाश राज, आदिल हुसैन, हर्ष छाया, जैन खान दुर्रानी, जोया अफरोज अहम किरदारों में हैं। निर्देशन शिवम नायर और जयप्रदा देसाई ने किया है। जी5 पर बंगाली फिल्म ‘सेविंग्स एकाउंट’ रिलीज हुई है। यह क्राइम थ्रिलर फिल्म है। राजा चंदा ने फिल्म का निर्देशन किया है। अभिमन्यु और अंकुश हजारा मुख्य किरदारों में हैं।

डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर मलयालम फिल्म ‘रोर्सशैक’ आयी है। यह साइकोलॉजिकल एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन निसाम बशीर ने किया है। फिल्म के निर्माता ममूटी हैं और उन्होंने ही लीड रोल भी निभाया है।

अमेजन मिनी टीवी पर स्पोर्ट्स ड्रामा सीरीज ‘सिक्सर’ रिलीज हुई है। इस सीरीज में शिवांकित सिंह परिहार ने लीड रोल निभाया है। कहानी छोटे शहर में आधारित एक क्रिकेटर की है।

सोनी लिव पर एक्शन थ्रिलर सीरीज ‘तनाव’ (Tanaav) रिलीज हुई है। कश्मीर की सामाजिक और राजनीतिक पृष्ठभूमि पर आधारित सीरीज में अरबाज खान, दानिश हुसैन, एकता कौल, मानव विज, एमके रैना और रजत कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं।

होइचोइ पर द बंगाल स्कैम- ‘बीमा कांडो’ सीरीज आयी है। अभिरूप घोष निर्देशित इस सीरीज में किंजल नंदा और सोनामोनी साहा ने मुख्य भूमिकाएं निभायी हैं।

संपर्क | अस्वीकरण | गोपनीयता नीति | © सर्वाधिकार सुरक्षित 2019 | BollywoodKhazana.in
Optimized by Optimole