21/09/2024

सैम मानेकशॉ का किरदार निभाएंगे विकी कौशल

1 min read

बॉलीवुड की बेहतरीन निर्देशक मेघना गुलज़ार (Meghna Gulzar) ने फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ (Sam Manekshaw) के जीवन पर फ़िल्म बनाने की घोषणा की। रॉनी स्क्रूवाला इस फ़िल्म का निर्माण करेंगे और इसमें लीड रोल विकी कौशल (Vicky Kaushal) निभाने जा रहे हैं। इस फ़िल्म का नाम ‘सैम’ है। फ़िल्म में विकी का लुक काफी प्रभावित कर रहा है। वह हूबहू मानेकशॉ जैसे दिख रहे हैं। माना जा रहा है फ़िल्म ‘सैम’ 2021 में रिलीज होगी।

देश के पहले फील्ड मार्शल हैं मानेकशॉ

सैम मानेकशॉ 1971 भारत-पाकिस्तान युद्ध के समय देश के सेना प्रमुख थे। मानेकशॉ पहले सेनाध्यक्ष थे जिन्हें फील्ड मार्शल का पद दिया गया था। 27 जून को सैम मानेकशॉ की पुण्यतिथि है इसलिए ही 27 जून 2019 को फ़िल्म का फर्स्ट लुक जारी किया गया है। मानेकशॉ के बारे में विकी ने कहा, ‘मैं निजी तौर उनकी उपलब्धियों का गवाह नहीं रहा हूँ लेकिन मेरे माता-पिता ने बताया है कि वह कितने निडर और लीडरशिप क्वॉलिटी वाले अधिकारी थे। मैंने पहली बार सैम के बारे में 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के बारे में सुना था।’ रोल की तैयारी के बारे में विकी ने बताया कि वह उन लोगों से मुलाकात कर रहे हैं जो सैम मानेकशॉ को व्यक्तिगत तौर पर जानते थे। इसके अलावा मैं उनसे जुड़ी कहानियां और उनके विडियो भी देख रहा हूँ। मेघना गुलज़ार ने फ़िल्म का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा, “सैनिकों का सैनिक, जेंटलमैन का जेंटलमैन, फील्ड मार्शल मानेकशॉ की पुण्यतिथी पर उनकी याद में। ये मेरे लिए गर्व की बात है कि मैं भारत के सबसे महान जंग के हीरो की कहानी बताने जा रही हूँ। विकी कौशल इस ऐतिहासिक शख्स का किरदार निभा रहे हैं।”

राज़ी में साथ काम कर चुके हैं मेघना और विकी

विकी कौशल इससे पहले 2018 में आई फ़िल्म आलिया भट्ट के साथ राज़ी में मेघना गुलज़ार के साथ काम कर चुके हैं। मेघना के अनुसार राज़ी की शूटिंग के दौरान ही उन्होंने विकी से सैम मानेकशॉ की कहानी को लेकर बात की थी। फिर फ़िल्म का ड्रॉफ्ट तैयार होने के बाद मैंने विकी से फ़िल्म की स्क्रिप्ट पढ़ने को कहा। विकी कौशल का कहना है कि उन्होंने जब 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध के बारे में पढ़ा तो उन्हें मानेकशॉ की निडरता और वीरता के बारे में पता चला।  उरी: द सर्जीकल स्ट्राइक (Uri The Surgical Strike) से हिट से हुए बेहतरीन अभिनेता विकी कौशल से अपेक्षा है कि वे मानेकशॉ का किरदार को सही तरह निभायेंगे।

संपर्क | अस्वीकरण | गोपनीयता नीति | © सर्वाधिकार सुरक्षित 2019 | BollywoodKhazana.in
Optimized by Optimole