21/09/2024

‘बैजू बावरा’ के लिए फिर एकसाथ होंगे भंसाली और रणवीर सिंह

1 min read

यशराज फिल्म्स की वर्ष 2010 की मूवी ‘बैंड बाजा बारात’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाले अभिनेता रणवीर सिंह अब तक कई बेहतरीन निर्देशकों के साथ कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं। रणवीर ने संजय लीला भंसाली के साथ 3 सुपरहिट फिल्मों ‘रामलीला’, ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘पद्मावत’ में काम किया है। इन तीनों फिल्मों में रणवीर के अपोजिट दीपिका पादुकोण नजर आई थीं। साथ ही यह तीनों फिल्में आलोचनात्मक और व्यवसायिक दोनों तरह से हिट रही थीं। वहीं, अब एक्टर के फैंस को लेकर एक और बड़ी खुशखबरी सामने आई है। संजय लीला भंसाली और रणवीर ने एक बार फिर हाथ मिला लिया है। रणवीर सिंह अब जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘बैजू बावरा’ में नजर आएंगे। इस फिल्म के लिए एक्टर को फाइनल कर लिया गया है।

फिर एकसाथ दिखेंगे रणवीर-आलिया

इतना ही नहीं अब यह भी कन्फर्म हो गया है कि इसमें एक्टर के अपोजिट आलिया भट्ट होंगी। इस तरह ‘बैजू बावरा’ में रणवीर और आलिया तीसरी बार साथ नजर आएंगे। दोनों को पहली दफा फिल्म ‘गली बॉय’ में देखा गया था। दूसरी बार यह जोड़ी जल्द ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आने वाली है। रणवीरजो इन दिनों अपनी जल्द ही रिलीज होने वाली फ़िल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के प्रमोशन में बिजी हैं।

अफ़वाहों पर विराम लगा

असल में कहा जा रहा था किरणवीर की बैकटूबैक तीन फ्लॉप फ़िल्मों– जयेशभाई ज़ोरदारसर्कस और 83 की असफलता के बाद भंसाली रणवीर को बैजू बावरा में कास्ट करने के लिए थोड़े कंफ्यूज हैं लेकिन अब सभी अफ़वाहों पर विराम लग गया है। भंसाली से जुड़े क़रीबी सूत्र ने ऐसी खबरों से सिरे से नकार दिया है। सूत्र ने कहा, ” भंसाली के लिएहमेशा से ‘बैजू बावरा’ के लिए रणवीर और आलिया फ़र्स्ट च्वाइस थे। ‘पद्मावत’ के बाद बैजू बावरा में शीर्षक भूमिका के लिए रणवीर पहली पसंद थे। लोगों ने भंसाली को किसी और को कास्ट करने की सलाह दी क्योंकि वह पहले ही रणवीर के साथ बैकटूबैक तीन फिल्में कर चुके थे लेकिन भंसाली को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि अभिनेताओं ने उनके साथ कितनी बार काम किया है या अभिनेता की फिल्में सफल हुई हैं या नहीं। भंसाली ने रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की जोड़ी रणवीर और आलिया को साइन कर लिया हैफिर अब चाहे उनकी फ़िल्म फ्लॉप हो या हिट इससे उन्हें कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता। भंसाली के लिएबैजू बावरा की कास्टिंग रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की सफलता पर निर्भर नहीं है।

बैजू बावरा से चलाएंगे अपना म्यूजिकल जादू

संजय लीला भंसाली बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म निर्देशकों में एक हैं। वह लोगों को बीच भव्य फिल्म बनाने के लिए प्रसिद्ध हैं। उनकी फिल्मों की कहानी अलग होने के साथ ही साथ उसमें मधुर गाने होते हैं जो दर्शकों पर एक अलग ही छाप छोड़ते हैं। कहा जा रहा है कि भंसाली की आने वाली ये फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी म्यूजिकल फिल्म साबित होगी।

सूत्रों के अनुसार, ‘बैजू बावरा’ के साथ भंसाली एक बार फिर से अपना म्यूजिकल जादू चलाने के लिए तैयार हैं। फिल्म में संगीत के साथ कलाकारों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिलेगा जो अब तक नहीं देखा गया होगा। इस फिल्म के जरिए भंसाली एक बार फिर से दर्शक पर छा जाएंगे क्योंकि इसमें एक अलग ही लेवल के म्यूजिक देने की बातें चल रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘बैजू बावरा’ में गायकों की स्टोरी को दिखाया जाएगा। इस फिल्म की कहानी म्यूजिक के इर्द-गिर्द घूमती है और भंसाली इस विषय को अपनी पूरी क्षमता के साथ एक्सप्लोर करने की उम्मीद करते हैं। यह भंसाली के करियर की सबसे बड़ी फिल्म है, जिसकी वह पिछले 20 साल से तैयारी कर रहे हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि रणवीर सिंह ने संजय लीला भंसाली के साथ ‘पद्मावत’, ‘राम लीला’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ जैसी कई हिट फिल्मों के लिए काम किया है, जबकि संजय लीला भंसाली की आखिरी फिल्म आलिया भट्ट के साथ ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ थी। वहीं रणवीर और आलिया की मुख्य भूमिका के साथ, ‘बैजू बावरा’ कथित तौर पर 2024 की शुरुआत में फ्लोर पर जाने वाली है।

संपर्क | अस्वीकरण | गोपनीयता नीति | © सर्वाधिकार सुरक्षित 2019 | BollywoodKhazana.in
Optimized by Optimole