21/09/2024

‘स्त्री 2’ में होगा ‘सरकटे का आतंक’, शूटिंग शुरू

1 min read

बेहतरीन अभिनेता राजकुमार राव और खूबसूरत अदाकारा श्रद्धा कपूर की हाॅरर काॅमेडी फिल्म ‘स्त्री’ (Stree) को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। साल 2018 में रिलीज हुई ये फिल्म सुपरहिट रही थी। दर्शकों के रिस्पाॅन्स को देखते हुए अब एक बार फिर स्त्री बड़े पर्दे पर धमाल मचाने आ रही है। दरअसल ‘स्त्री 2’ की शूटिंग शुरू हो गई है। हाल ही में स्त्री 2 के मेकर्स जियो स्टूडियो और मैडॉक फिल्म्स ने इसकी जानकारी दी है। स्त्री 2 में राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी और श्रद्धा कपूर जैसे शानदार कलाकार नजर आने वाले हैं। ये सितारे स्त्री फिल्म में भी नजर आए थे। स्त्री 2 में इस बार अलग अंदाज देखने को मिलने वाला है। ‘स्त्री 2’ का निर्देशन अमर कौशिक कर रहे हैं।

इस बार ‘ओ स्त्री रक्षा करना’

जहां स्त्री के पहले पार्ट में ‘ओ स्त्री कल आना’ जैसे डायलॉग काफी फेमस हुए थे। वहीं इस बार ‘ओ स्त्री रक्षा करना’ जैसा डायलॉग सुनने को मिल रहा है। श्रद्धा कपूर ने भी अपने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए स्त्री 2 का शूटिंग की जानकारी दी है। श्रद्धा कपूर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा ‘एक बार फिर चंदेरी में फैला आतंक। आ रही है वो, अगस्त 2024 को।’ रिलीज किए गए वीडियो के देखने के बाद फैंस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हो गए हैं। शेयर किए गए मोशन पोस्टर में देखा जा सकता है कि इस बार चंदेरी के हर घर के बाहर ‘ओ स्त्री रक्षा करना’ लिखा गया है। स्त्री में चुड़ैल का कहर था, लेकिन इसके सीक्वल में सरकटे का आतंक देखने को मिलने वाला है।

अगस्त 2024 में रिलीज होगी ‘स्त्री 2’

राजकुमार राव ने ‘स्त्री 2’ को लेकर एक बड़ा अपडेट शेयर किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का खतरनाक मोशन पोस्टर शेयर किया है, जिसे देख ये माना जा रहा है कि मूवी पक्का थिएटर्स में दर्शकों के रोंगटे खड़े कर देगी। इस मोशन पोस्टर के साथ एक्टर ने कैप्शन में लिखा, “एक बार फिर चंदेरी में फैला आतंक। स्त्री 2 की फिल्मिंग हो गई है शुरू। आ रही है वो- अगस्त 2024 में।” राजकुमार राव ने कुछ दिन पहले श्रद्धा कपूर के साथ ‘स्त्री 2’ के सेट से एक तस्वीर शेयर की थी, जिससे अंदाजा लग गया था कि मूवी की शूटिंग शुरू हो गई है। फोटो में दोनों सेल्फी लेते हुए अपने होठों पर उंगली रखे हुए नजर आ रहे थे। इस दौरान श्रद्धा पिंक सूट और नो-मेकअप लुक में खूबसूरत लग रही हैं, वहीं ब्लैक शर्ट में राजकुमार हैंडसम दिख रहे हैं।
संपर्क | अस्वीकरण | गोपनीयता नीति | © सर्वाधिकार सुरक्षित 2019 | BollywoodKhazana.in
Optimized by Optimole