फ़िल्म समीक्षा: स्त्री 2
1 min read
बिना किसी सुपरस्टार के कम बजट में अच्छी फ़िल्म कैसे बनाई जाती है इसका उदाहरण है ये फ़िल्म! बिना कहानी के 200-300 करोड़ एक फ़िल्म में लगाने वाले लोगों को सीख है ये फ़िल्म! उन्हीं कलाकारों के साथ किसी भी मूल कहानी का उससे भी बेहतर सीक्वल बनाना आसान नहीं होता लेकिन लेखक और निर्देशक अच्छा हो तो ये सम्भव है। स्त्री 2 ने ये सम्भव कर दिखाया। स्त्री फिल्म 6 साल पहले 2018 में रिलीज हुई थी। 25 करोड़ के मामूली बजट वाली इस फिल्म ने डेढ़ सौ करोड़ रुपये से भी ज्यादा का कारोबार किया था। फिल्म में राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, अभिषेक बनर्जी, अपारशक्ति खुराना और पंकज त्रिपाठी नजर आए थे। अब साल 2024 है और स्त्री 2 लौट आई है। उसी डायरेक्टर, उसी स्टारकास्ट और एक ऐसे कैरेक्टर के साथ जिसकी चंदेरी में दहशहत है। जी हां, स्त्री के जाने के बाद अब चंदेरी में सरकटा आ गया है। स्त्री जहां पुरुषों को उठाया करती थी, वहीं सरकटे के निशाने पर चंदेरी की लड़कियां हैं। अब चंदेरी में कोई भी दिक्कत आएगी तो उससे निबटने के लिए बिक्की ऐंड कंपनी तो आएगी ही, जिसमें पंकज त्रिपाठी भी शामिल हैं।
‘स्त्री 2’ की कहानी
‘स्त्री 2’ की समीक्षा
फ़िल्म की कहानी साधारण है लेकिन स्क्रिप्ट बहुत अच्छी है। कहानी में कहीं कोई झोल नहीं है। फ़िल्म फ़ालतू बात नहीं करती जल्दी ही मुख्य विषय पर आ जाती है। पहले पार्ट की तुलना में कॉमेडी थोड़ी कम है लेकिन इस बार हॉरर जबरदस्त है। हंसाने और डराने वाले संवाद अच्छे हैं लेकिन और बेहतर हो सकते थे। गीत संगीत अच्छा है। पिछली बार की तरह इस बार भी एक आइटम गीत ‘आज की रात’ ब्लॉकबस्टर हो चुका है। कॉमेडी किंग अक्षय कुमार का शानदार कैमियो भी है जो फ़िल्म को ऊँचाई देता है। निर्देशक अमर कौशिक ने भारतीय जनता के स्वाद को अच्छी तरह समझ लिया है। उन्होंने कॉमेडी के साथ हॉरर का इस बार अच्छा डोज दिया है। वीएफएक्स की मदद से कहानी को बेहतरीन ढंग से दिखा पाएं हैं। मैडोक फ़िल्मस ने स्त्री को एक यूनिवर्स बना दिया है जो बेहतरीन लेखन का कमाल है जिसमें भेड़िया, मुंज्या के बाद अब स्त्री 2 को बेहतरीन ढंग से जोड़ा है। आगे भी ये यूनिवर्स और बड़ा होगा इसकी झलक इसमें दिखाई है।
अभिनय एवं अन्य तकनीकी पक्ष
देखें या न देखें
हॉरर-कॉमेडी जॉनर में भूल भूलैया (2007) के बाद स्त्री सीरीज बॉलीवुड में अच्छी शुरुआत है। फ़िल्म देखने लायक है। पूरा परिवार फ़िल्म देख सकता है। 

1/2 ~गोविन्द परिहार (15.08.24)


