21/09/2024

तमिल सुपरहिट ‘थडम’ के रीमेक में नज़र आयेंगे आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर

1 min read

तमिल सुपरहिट फिल्म थडम (Thadam) का हिंदी रीमेक बनाया जा रहा है। लीड रोल में होंगे आदित्य रॉय कपूर जिनके ऑपोजिट फिल्म में मृणाल ठाकुर को साइन किया गया है। बॉलीवुड में पिछले कुछ समय से साउथ की सुपरहिट फिल्मों के रीमेक बनाने का चलन तेजी से बढ़ा है। तमिल सुपरहिट फिल्म ‘थडम’ के हिंदी रीमेक की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। इसमें लीड रोल में आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) नजर आने वाले हैं। अब खबर है कि फिल्म में आदित्य के ऑपोजिट ऐक्ट्रेस मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) को साइन किया गया है। मृणाल ने सोशल मीडिया पर इस खबर को कन्फर्म भी किया है।

मृणाल ने सोशल मीडिया पर आदित्य रॉय कपूर के साथ अपनी एक खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘यह सामना करना करने का समय है। आदित्य रॉय कपूर क्या आप तैयार हैं? तमिल हिट फिल्म थडम के हिंदी रीमेक में काम करने के लिए बेहद उत्साहित हूं जिसका डायरेक्शन वर्धन केतकर करने जा रहे हैं।’

‘थडम’ के हिंदी रीमेक को टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार और मुराद खेतानी प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह एक सच्ची घटनाओं पर आधारित ऐक्शन-थ्रिलर फिल्म होगी। ऑरिजनल तमिल फिल्म को मगिज तिरुमेनी ने डायरेक्ट किया था और इसमें अरुण विजय, तान्या होप, स्मृति वेंकट और विद्या प्रदीप मुख्य भूमिकाओं में थे।

संपर्क | अस्वीकरण | गोपनीयता नीति | © सर्वाधिकार सुरक्षित 2019 | BollywoodKhazana.in
Optimized by Optimole