21/09/2024

भारत में धूम मचाने के बाद ‘स्त्री’ अब जापान में रिलीज हुई

1 min read

बेहतरीन अभिनेता राजकुमार राव (Rajkumar Rao) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) अभिनीत फिल्म स्त्री (Stree) इस समय काफी ज्यादा चर्चा में चल रही है और फिल्म की रिलीज को लेकर इस समय एक खबर वायरल हो रही है। बता दें कि स्त्री को लेकर खबर आई है कि फिल्म अब जापान में रिलीज हो चुकी है और काफी शानदार रिसपॉन्स आ रहा है। जापान में इस फिल्म की रिलीज की जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने दी है और एक ट्वीट किया है। उन्होने लिखा है कि ‘राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म स्त्री। विश्व भर में धमाकेदार सफलता प्राप्त करने के बाद स्त्री आज जापान में रिलीज हो रही है।’

गौरतलब है कि इस फिल्म ने भारत में रिलीज होकर धमाका कर दिया था और दर्शकों के द्वारा काफी पसंद की गई थी। श्रद्धा कपूर ने इस रोमांचक खबर को अपने प्रशंसकों के साथ सोशल मीडिया पर एक कैप्शन के साथ साझा किया, Stree is all set to conquer Japan. Releasing today, beware.

इस फिल्म ने भारत में रिलीज होकर धमाका कर दिया था और दर्शकों के द्वारा काफी पसंद की गई थी। हाल ही में इस फिल्म की रिलीज को 2 साल पूरे हुए है। फिल्म स्त्री में श्रद्धा कपूर के साथ राजकुमार राव और पंकज त्रिपाठी मुख्य किरदार में थे। श्रद्धा का रहस्यमय चरित्र अभी तक सुलझा नहीं है और दर्शकों को अधिक देखने की उम्मीद है। खबरों के अनुसार इस फिल्म के सीक्वल को लेकर फिल्ममेकर्स विचार कर रहे हैं और काफी जल्दी इसका सीक्वल देखने को मिलने वाला है। इस बात को लेकर कुछ समय पहले निर्माता दिनेश विजान ने एक पत्रिका से बातचीत के दौरान बताया कि वो इस समय दूसरी फिल्मों में बिजी है। स्त्री फिल्म ने भारत में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म ने करीब 180 करोड़ का बिजनेस सिर्फ भारत में किया था।

 

संपर्क | अस्वीकरण | गोपनीयता नीति | © सर्वाधिकार सुरक्षित 2019 | BollywoodKhazana.in
Optimized by Optimole