21/09/2024

सिने प्रेमियों के लिए खुशख़बरी, पश्चिम बंगाल में खुलने वाले हैं सिनेमा हॉल

1 min read

कोरोना काल में मार्च 2020 के मध्य से सिनेमा हॉल बंद है। कई बड़ी फ़िल्मों की रिलीज फिलहाल रुकी हुई है। लंबे समय से सिनेमा हॉल ना खुलने से इसके कोरोबार पर असर भी पड़ा है। अब अनलॉक 4.0 के समय में धीरे-धीरे कई चीज़ों पर पांबदिया हटाई जा रही हैं। इस बीच सिने प्रेमी, फ़िल्ममेकर्स और थिएटर्स मालिकों के लिए भी एक खुशख़बरी है। पंश्चिम बंगाल सरकार कोरोना काल के दौरान 1 अक्टूबर से थिएटर्स के साथ साथ बहुत कुछ खोलने जा रही है। इस बात की जानकारी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट करके दी। उन्होंने लिखा- ‘सामान्य परिस्थितियों की ओर वापस आते हुए प्ले, ओएटी, सिनेमा, म्यूज़िकल, डांस प्रोग्रोम और मौजिक शो को 1 अक्टूबर से 50 या इससे कम लोगों के साथ खोलने की अनुमति होगी। इस दौरान लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करना होगा।’ उन्होंने अपने ट्वीट में यह बताया कि लोगों को मास्क लगाना अनिवार्य होगा और अन्य नियमों का पालन करना होगा।

अटकी पड़ी है कई बड़ी फ़िल्मों की रिलीज

लंबे समय से सिनेमाघर को मालिकों और फ़िल्ममेकर्स की मांग थी कि थिएटर्स को खोला जाए। मार्च के मध्य से बंद होने के बाद से लगातार बंदी जारी है। हालांकि, केंद्र सरकार ने शूटिंग की मंजूरी दे दी है। इसके लिए एसओपी भी जारी कर दिया गया है। गौरतलब है कि कई बड़ी फ़िल्में हैं, जिनकी रिलीज का भी इंतज़ार है। इसमें अक्षय कुमार (Akshay Kumar) स्टारर सूर्यवंशी (Sooryavanshi), सलमान ख़ान स्टारर राधे ‘मोस्ट वांटेड भाई’ (Radhe) और रणबीर सिंह (Ranveer Singh) की ’83 प्रमुख हैं। लोग उम्मीद कर रहे हैं कि दिवाली तक पूरे देश में नियमों के साथ थिएटर्ल खोले जा सकते हैं। हालांकि, सरकार ने भी कोई आदेश नहीं दिया है। अगर ऐसा नहीं होता है, तो कई बड़ी फ़िल्में भी ओटीटी का रुख कर सकती हैं।

संपर्क | अस्वीकरण | गोपनीयता नीति | © सर्वाधिकार सुरक्षित 2019 | BollywoodKhazana.in
Optimized by Optimole