21/09/2024

जैकलीन फर्नांडिस बनवायेंगी 100 बेड का कोविड-19 केयर सेंटर

1 min read

जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) ने भी बॉलीवुड के अन्य कलाकारों की तरह कोरोना महामारी में लोगों की सहायता करने के लिए कमर कस ली है। उन्होंने हाल ही में एक न्यूज चैनल को बताया कि वह एक कोविड-19 केयर सेंटर भी खोलनी जा रही हैं।  इस बारे में बताते हुए जैकलीन फर्नांडिस ने कहा, ‘हम 100 बैड और 500 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर वाला अस्पताल खोलेंगे। इसके अलावा हमने 2 एंबुलेंस भी खरीदी है।’

100 बेड्स, 500 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स और 2 ऐम्बुलेंस की सुविधा मिलेगी

जैकलीन के अनुसार, ‘हम लोग एक कोविड केयर फैसिलिटी बनाने पर काम कर रहे हैं। वहां पर 100 हॉस्पिटल बेड्स होंगे। हमारे पर 500 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स आ रहें और हम 2 ऐम्बुलेंस भी खरीदने वाले हैं।’ जैकलीन फर्नांडिस ने यह भी कहा कि हम लोगों को निशुल्क एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध करवाएंगे क्योंकि दुर्भाग्य से एंबुलेंस की सेवा बहुत ही महंगी है, लोग इनकी सेवा का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। इसके चलते वह अपनी जान गंवा रहे हैं अगर वह समय पर अस्पताल जाएं तो उनकी जान बचाई जा सकती है। जबकि ऐसा नहीं हो पा रहा है जो कि बहुत ही खराब बात है। इसके चलते हमने 2 एंबुलेंस खरीदी है जो की पूरी तरह से अत्याधुनिक होंगी।’

याद रहे कि हाल ही में जैकलीन फर्नांडिस ने कोरोना महामारी के दौरान खाना भी वितरण किया था। उन्होंने एक एनजीओ के साथ मिलकर कोविड हेल्प किचन चलाया था। हाल ही में सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) ने 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध करवाए हैं। वहीं मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने भी 50 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और 20 वेंटीलेटर्स पोलैंड से मंगवाए हैं। कोरोना महामारी की लड़ाई पूरा देश मिलकर लड़ रहे हैं और जल्दी इससे उबरने की कोशिश की जा रही है। आदित्य चोपड़ा (Aditya Chopra) के यशराज बैनर द्वारा भी बॉलीवुड कर्मचारियों को पेंशन व राशन देने का ऐलान किया है। दिल्ली में हुमा क़ुरैशी (Huma Quraishi) भी 100 बेड्स का अस्पताल बनवा रही हैं।

अमृता राव भी डोनेट करेंगी ऑक्सीजन सिलेंडर

अमृता राव (Amrita Rao) और आरजे अनमोल (RJ Anmol) 15 मई को अपनी शादी की 5वीं सालगिरह मना रहे हैं। इस मौके पर इस कपल ने नेक काम करने के बारे में सोचा है। दरअसल, अमृता राव और अनमोल ने अपने इस खास दिन पर जरूरतमंद लोगों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर डोनेट का फैसला किया है। अमृता राव ने अपने ट्विटर हैंडल पर अपने पति आरजे अनमोल के साथ बीच वकेशन के दौरान की एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘आज हमारी शादी की सालगिर पर हम जरूरतमंद लोगों को सिलेंडर डोनेट करने का कमिटमेंट करते हैं। हमारी ऑक्सीजन आर्मी निहान पुरोहित के जीपे नं- 9004339996 से सपंर्क करें। हम आप सभी से समाज और राष्ट्र की सेवा में आपकी शुभकामनाओं को बदलने का आग्रह करते हैं।’

संपर्क | अस्वीकरण | गोपनीयता नीति | © सर्वाधिकार सुरक्षित 2019 | BollywoodKhazana.in
Optimized by Optimole