21/09/2024

करिश्मा तन्ना ने जीता ‘ख़तरों के खिलाड़ी’ सीजन 10

1 min read

ख़बर है कि करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) ने ‘ख़तरों के खिलाड़ी 10 (Khatron Ke Khiladi 10)’ की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के शो ‘ख़तरों के खिलाड़ी 10 (Khatron Ke Khiladi 10)’ को उसका विजेता मिल गया है। अभिनेत्री करिश्मा तन्ना ने ‘खतरों के खिलाड़ी 10’ का खिताब अपने नाम कर लिया। बता दें, कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ की शूटिंग कोरोना वायरस और लॉकडाउन के कारण बीच में ही रोक दी गई थी। वहीं, अनलॉक की प्रक्रिया के दौरान और सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार शो की शूटिंग दोबारा हुई।

शनिवार रात 10 बजे शो का फिनाले एपिसोड प्रसारित किया गया जिसमें रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने विजेता के नाम की घोषणा की। एक्ट्रेस इस सीजन की जीत पर काफी खुश हैं और लोग उन्हें खूब बधाइयां भी दे रहे हैं। इसके अलावा कुछ दिनों पहले एकता कपूर ने करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बधाई भी किया था, तब से ही इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि खतरों के खिलाड़ी सीजन 10 की ट्रॉफी करिश्मा को मिलने वाली है। हालांकि, दर्शक आधिकारिक घोषणा का इंतजार कर रहे थे।

धर्मेश और करण से मिली टक्कर

करिश्मा तन्ना को कोरियोग्राफर धर्मेश येलेंदे और करण पटेल से जोरदार टक्कर मिली। हालांकि, करिश्मा ने दोनों को पीछे छोड़ दिया। रोहित शेट्टी की स्टूडेंट नंबर वन कहे जाने वाली टाइटल की विनर करिश्मा तन्ना इस सीज़न की सबसे मजबूत प्रतिभागी के तौर पर ऊभर के सामने आई हैं। टीवी एक्ट्रेस ने इस सीज़न में सबसे ज़्यादा स्टंट जीता। हालांकि, शो में उनका सफ़र काफी उतार चढ़ाव भरा रहा। इस सीज़न में मिली जीत पर करिश्मा तन्ना ने कहा कि ख़तरों के खिलाड़ी मेरे लिए एक बेहतरीन जर्नी साबित हुई। मैंने अपनी लाइफ में ऐसा एडवेंचर और थ्रिल मैंने कभी महसूस नहीं किया। करिश्मा ने जीत के लिए अपने सह-प्रतिभागियों और रोहित शेट्टी को थैंक्यू बोला। करिश्मा ने कहा कि रोहित शेट्टी ने मुझे काफी ताकत दी और डर को कम करने में मेरी मदद की।

‘ख़तरों के खिलाड़ी’ के सभी विेजेता सूची

  1. नेत्रा रघुरमन (सीजन-1 2008)
  2. अनुष्का मनचन्द्रा (सीजन-2 2009)
  3. शब्बीर अहलूवालिया (सीजन-3 2010)
  4. आरती छाबड़िया (सीजन-4 2011)
  5. रजनीश दुग्गल (सीजन-5 2014)
  6. आशीष चौधरी (सीजन-6 2015)
  7. सिद्धार्थ शुक्ला (सीजन-7 2016)
  8. शान्तनु मुखर्जी (सीजन-8 2017)
  9. पुनीत पाठक (सीजन-9 2019)
  10. करिश्मा तन्ना (सीजन-10 2020)
संपर्क | अस्वीकरण | गोपनीयता नीति | © सर्वाधिकार सुरक्षित 2019 | BollywoodKhazana.in
Optimized by Optimole