21/09/2024

‘रूह बाबा’ बनकर कार्तिक आर्यन ने किया ‘भूल भुलैया 3’ का ऐलान

1 min read
बॉलीवुड के नये सितारे ‘कार्तिक आर्यन’ के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। ‘भूल भुलैया 2’ की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद अब इसके निर्माताओं ने फिल्म का तीसरा भाग बनाने का फैसला किया है। पिछले कई दिनों से इस फिल्म को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन अब ‘भूल भुलैया 3’ (Bhool Bhulaiya 3) की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है।

कार्तिक आर्यन ने शेयर किया ‘भूल भूलैया 3’ का एनाउंसमेंट टीजर

सोशल मीडिया पर अभिनेता कार्तिक आर्यन ने फैंस के साथ एक टीजर साझा कर इस बात पर मुहर लगा दी है कि जल्द ही दर्शकों को ‘भूल भुलैया 3’ देखने को मिलने वाली है। 57 सेकंड के टीजर में कार्तिक आर्यन फिर से भूतिया हवेली के अंदर नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनका दमदार डायलॉग भी सुनने को मिलता है। कार्तिक कहते हैं, ”क्या लगा था कहानी खत्म हो गई? दरवाजा तो बंद होते ही हैं खुलने के लिए।” इस वीडियो में कार्तिक आगे कहते हैं कि मैं आत्माओं से बात ही नहीं करता बल्कि मेरे अंदर आत्माएं आ भी जाती हैं।

कार्तिक आर्यन ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें भवानीगढ़ की वीरान हवेली को दिखाया गया है, जिसमें भूल भुलैया 2 की कहानी आगे बढ़ती है। वीडियो में कार्तिक यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं, “क्या लगा कहानी खत्म हो गई है? दरवाजाजे तो बंद होते ही है ताकि एक दिन फिर से खुल सके। वीडियो में कार्तिक ने रूह बाबा के रूप में कपड़े पहने हैं और वह ‘अमी जे तोमार’ गाते हैं।

दिवाली 2024 पर रिलीज होगी ‘भूल भुलैया 3’

फिल्म की इस घोषणा पर अब लोगों के रिएक्शन भी आने शुरू हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा, ”यह आज की सबसे बेस्ट न्यूज है।” दूसरे यूजर ने लिखा, ”यह फिल्म सुपरहिट होगी।”  एक अन्य यूजर ने लिखा, ”पूरी टीम को इस फिल्म के लिए शुभकामनाएं।” इसके अलावा बहुत से यूजर्स इस पोस्ट पर फायर इमोजी शेयर कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। फिल्म के निर्देशन की कमान एक बार फिर से अनीस बज्मी के हाथ में दी गई है। इसका निर्माण टी-सीरीज द्वारा किया जा रहा है। इस हॉरर कॉमेडी को दीवाली 2024 में रिलीज करने की तैयारी है। याद रहे कि 2022 में रिलीज ‘भूल भुलैया 2’ को अनीस बज़्मी ने डायरेक्ट किया था। इसे टी-सीरीज़ और सिने 1 स्टूडियो द्वारा फायनेंस किया गया था। दुनिया भर में इस मूवी ने 230.75 करोड़ का बिजनेस किया था जबकि भूल भूलैया के पहला पार्ट में अक्षय कुमार ने मुख्य किरदार निभाया था। पहले पार्ट का संगीत बहुत ज़्यादा हिट हुआ था जो आज भी कर्णप्रिय है।
संपर्क | अस्वीकरण | गोपनीयता नीति | © सर्वाधिकार सुरक्षित 2019 | BollywoodKhazana.in
Optimized by Optimole