21/09/2024

रोहित शेट्टी की अगली फ़िल्म ‘सर्कस’ में डबल रोल में दिखेंगे रणवीर सिंह

1 min read

‘सिम्बा’ (Simmba) की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद एक बार फिर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को अपनी अगली फ़िल्म सर्कस (Cirkus) के लिए फ़ाइनल कर लिया है। इस फ‍िल्‍म में रणवीर स‍िंह पहली बार डबल रोल निभाएंगे। फ‍िल्‍म की शूट‍िंग अगले महीने शुरू होगी। फ़िल्म अगले साल 2021 में रिलीज होगी।

सूत्रों के मुताबिक ये फिल्म विलियम शेक्सपीयर के पॉपुलर नाटक ‘द कॉमेडी ऑफ़ एरर्स’ पर आधारित होगी। वहीं फिल्म में रणवीर के अलावा पूजा हेगड़े (Pooja Hegde), जैक़लीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) वरुण शर्मा, सिद्धार्थ जाधव, जॉनी लीवर, संजय मिश्रा, ब्रिजेश हिरजी, विजय पाटकर, सुलभा आर्य, मुकेश तिवारी, अनिल चरणजीत, अश्विनी कालसेकर और मुरली शर्मा भी नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि ये फिल्म 80 के दशक की गुलज़ार द्वारा निर्देशित सुपरहिट फिल्म ‘अंगूर’ (Angoor) की रीमेक हैं। इस फिल्म में संजीव कुमार (Sanjeev Kumar) मुख्य भूमिका में थे जबकि उनके साथ फिल्म में मौसमी चटर्जी (Moushumi Chatterjee), दीप्ति नवल (Deepti Naval) और देवेन वर्मा (Deven Verma) ने अहम किरदार निभाए थे। फिल्म की शूटिंग अगले महीने से मुंबई, ऊटी और गोवा में की जाएगी और इस फिल्म को अगले साल विंटर सीजन में रिलीज होगी। इस फिल्म को रोहित शेट्टी के साथ-साथ भूषण कुमार (Bhushan Kumar) और रिलायंस एंटरटेनमेंट को-प्रोड्यूस कर रहे हैं।

इसके अलावा रोहित शेट्टी बहुत जल्द हॉलीवुड फिल्म बैड बॉयज (Bad Boys) का भी हिंदी रीमेक बनाने वाले हैं। जी हां, रोहित ने फिल्म की कास्ट भी लगभग फाइनल कर ली है। फिल्म में आपको रणवीर सिंह और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की बेहतरीन जोड़ी एक साथ देखने के लिए मिलेगी। नेहा धूपिया (Neha Dhupia) के चैट शो में रोहित शेट्टी ने इस रीमेक का खुलासा करते हुए बताया था कि बैड बॉयज उनकी पसंदीदा फ्रैंचाइजी में से एक है। विल स्मिथ के साथ मार्टिन लॉरेंस की बॉन्डिंग उन्हें काफी पसंद हैं। इसलिए वह साल 2011 से इस पर फिल्म बनाने की सोच रहे हैं।

संपर्क | अस्वीकरण | गोपनीयता नीति | © सर्वाधिकार सुरक्षित 2019 | BollywoodKhazana.in
Optimized by Optimole