21/09/2024

दिल्ली में टैक्स-फ्री हुई रणवीर सिंह की फ़िल्म ’83’

1 min read

बॉलीवुड के सिम्बा रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की स्पोर्ट्स ड्रामा ’83’ को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में टैक्स-फ्री किया गया है। रिलायंस एंटरटेनमेंट के सीईओ शिबाशीष सरकार ने इस क्षेत्र में फिल्म को टैक्स-फ्री घोषित करने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को धन्यवाद दिया।

शिबाशीष सरकार ने ट्वीट किया, “श्री अरविंद केजरीवाल जी और श्री मनीष जी, दिल्ली में फिल्म 83 को टैक्स-फ्री घोषित करने के लिए धन्यवाद! आपका ये कार्य हमें व्यापक दर्शकों के लिए भारत की सबसे बड़ी जीत की कहानी का प्रचार करने में सक्षम करेगा।” फ़िल्म समीक्षक तरण आदर्श ने कबीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म के बारे में ट्विटर पर घोषणा की। तरण आदर्श ने लिखा, “’83’ दिल्ली में टैक्स फ्री हुई।”

क्रिकेट के एहसासों की जीत है ’83

रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म 83 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। 25 जून 1983 को भारतीय क्रिकेट टीम ने लंदन के लॉर्ड्स स्टेडियम में जो इतिहास रचा, उस पर हर भारतीय को गर्व है और इसी गर्व को दोबारा जीने का मौका देती है रणवीर सिंह की फिल्म 83। इसमें रणवीर के अलावा दीपिका पादुकोण और पंकज त्रिपाठी भी लीड रोल में हैं। उनके साथ बोमन ईरानी, ताहिर राज भसीन, जीवा, साकिब सलीम, जतिन सरना जैसे कलाकारों से सजी इस फिल्म में वो सबकुछ है जिसका कपिल देव और रणवीर के फैंस को इंतजार था। फिल्म ‘83’ क्रिकेट के एहसासों की जीत है। निर्देशक कबीर खान ने ये फिल्म वहां से शुरू की है जहां क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के पास वर्ल्ड कप खेलने का न्यौता आता है। और, खत्म वहां की है जिसके बारे में पूरा देश और दुनिया के किसी भी कोने में बसा क्रिकेट प्रेमी भारतीय जानता है। जिस कहानी का आदि और अंत पता हो, उसके बीच के किस्से ही दर्शक का ध्यान बनाए रखने के लिए जरूरी हैं। और, फिल्म ‘83’ यही करती है। फिल्म बेहतरीन लिखी गई है, और आज के समय में जब दर्शक थियेटर से लगभग दूरी बना चुके हैं उस समय ये फिल्म दर्शकों को थियेटर में खींचने पर मजबूर करती है।

संपर्क | अस्वीकरण | गोपनीयता नीति | © सर्वाधिकार सुरक्षित 2019 | BollywoodKhazana.in
Optimized by Optimole