21/09/2024

वरुण धवन-कियारा आडवाणी की ‘जुग जुग जियो’ की रिलीज डेट का ऐलान

1 min read

बॉलीवुड में युवा दिलों के हीरो वरुण धवन (Varun Dhawan) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की आने वाली फिल्म ‘जुग जुग जियो’ (Jug Jugg Jeeyo) की रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है। दोनों पहली बार एकसाथ स्क्रीन शेयर करते नजर आयेंगे। फैंस दोनों की शानदार केमिस्ट्री को देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। फिल्म में अनिल कपूर (Anil Kapoor) और नीतू कपूर (Neetu Kapoor) भी लीड रोल में हैं। करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर वरुण और कियारा की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए खुलासा किया कि ये फिल्म 24 जून 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में अनिल कपूर और नीतू कपूर पहली बार एक-दूसरे के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करने वाले हैं।

जुग जुग जियो का निर्देशन राज मेहता ने किया है जो इससे पहले अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की गुड न्यूज (Good Newwz) जैसी जबरदस्त फ़िल्म बना चुके हैं। इस फिल्म से फेमस यूट्यूबर प्रजक्ता कोहली भी बॉलीवुड में अपनी पारी की शुरुआत करने जा रही हैं।

शेयर किये फ़िल्म के फोटो में अभिनेता और अभिनेत्री दुल्हा, दुल्हन के जोड़े में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में दोनों बेहद खुश दिख रहे हैं और कियारा के फॉरहैड को चूमते हुए दिख रहे हैं। वहीं वीडियो को फिल्म के कास्ट, फिल्म से जुड़े लोग और मूवी की रिलीज डेट के बारे में जानकारी दी जा रही हैं।

वरुण धवन द्वारा शेयर इस वीडियो को तस्वीर को फैंस सोशल मीडिया पर खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने लिखा, परिवार ही सब कुछ है। इस लिए जुग जुग जियो 24 जून,2022 को आपके आस-पास के सिनेमाघरों में लेकर आ रहा हूँ।

वहीं बात अगर वरुण धवन के वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही अमर कौशिक की फिल्म भेड़िया (Bhedia) में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में अभिनेत्री कृति सेनन के साथ लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वो शशांक खेतान की फिल्म रणभूमि और मिस्टर लेले में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वरुण धवन परमवीर चक्र प्राप्तकर्ता अरुण खेत्रपाल की बायोपिक के लिए जल्द ही ‘अंधाधुन’ के निर्देशक श्रीराम राघवन के साथ काम करने के लिए तैयार हैं। दूसरी ओर, कियारा आडवाणी आखिरी बार विष्णुवर्धन की ‘शेरशाह’ (Shershah) में नजर आई थीं जिसमें वो सिद्धार्थ मल्होत्रा संग दिखी थीं। कियारा की आने वाली फ़िल्मों में कार्तिक आर्यन के साथ ‘भूल भूलैया 2’ (Bhool Bhulaiya 2) और विक्की कौशल के साथ ‘गोविन्दा नाम मेरा’ (Govinda Naam Mera) हैं।

संपर्क | अस्वीकरण | गोपनीयता नीति | © सर्वाधिकार सुरक्षित 2019 | BollywoodKhazana.in
Optimized by Optimole