21/09/2024

यशराज फ़िल्म्स ने ‘पृथ्वीराज’ सहित 5 फ़िल्मों की रिलीज घोषित की

1 min read

सभी सिनेप्रेमियों के लिए खुशखबरी है कि बॉलीवुड के सबसे पुराने बैनरों में से एक यशराज फ़िल्म्स ने अपने बैनर तले बन रही 5 बड़ी फ़िल्मों की रिलीज आज घोषित कर दी है। इन फ़िल्मों में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की ‘पृथ्वीराज’ (Prithviraj) और रनबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की शमशेरा (Shamshera) भी शामिल है। यशराज फ़िल्म्स आधिकारिक ट्विटर हैंडल के अनुसार सभी फ़िल्में सिनेमाघरों में ही रिलीज होंगी। आईये जानते हैं कौनसी फ़िल्म कब रिलीज होगी?

संदीप और पिंकी फ़रार / Sandeep Aur Pinky Faraar

सबसे पहले रिलीज होगी अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और परिणीति चोपड़ा (Pariniti Chopra) की 2 साल से रिलीज को तैयार फ़िल्म संदीप और पिंकी फरार (Sandeep Aur Pinky Faraar) जिसे दिबाकर बैनर्जी (Dibakar Banerjee) जैसे काबिल निर्देशक ने डायरेक्ट किया है। यह फ़िल्म 19 मार्च, 2021 को रिलीज होगी।

बंटी और बबली 2 / Banty Aur Babli 2

ये फ़िल्म बंटी और बबली (Banty Aur Babli) का सीक्वल है जिसमें सैफ़ अली ख़ान, रानी मुखर्जी, सिद्धांत चतुर्वेदी और शरवरी नजर आयेंगे।  इसे वरुण शर्मा ने डायरेक्ट किया है। यह फ़िल्म 23 अप्रैल, 2021 को रिलीज होगी।

शमशेरा / Shamshera

3 साल से बन रही इस फ़िल्म में रनबीर कपूर, वाणी कपूर और संजय दत्त ने मुख्य भूमिका निभाई है। अग्निपथ (2012) के बाद निर्देशक करण मल्होत्रा एक बार फिर संजय दत्त को नये अवतार में लेकर आ रहे हैं। यह फ़िल्म 25 जून, 2021 को रिलीज होगी।

जयेशभाई जोरदार / Jayeshbhai Jordaar

बॉलीवुड के सिम्बा रणवीर सिंह की लीड रोल वाली इस फिल्म में शालिनी पांडे, बोमन ईरानी और रत्ना पाठक शाह भी अहम भूमिका में है। दिव्यांग ठक्कर द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म 27 अगस्त, 2021 को रिलीज होगी।

पृथ्वीराज / Prithivraj

महान ऐतिहासिक चरित्र पृथ्वीराज चौहान के जीवनी पर आधारित इस फ़िल्म में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने पृथ्वीराज की भूमिका निभाई है। पृथ्वीराज की प्रेमिका संयोगिता बनी है मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर (Manushi Chhillar), जो इस फ़िल्म से ही बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। चाणक्य और पिंजर बनाने वाले चंद्रप्रकाश द्विवेदी द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म 5 नवंबर, 2021 यानी दिवाली के अवसर पर रिलीज होगी।

संपर्क | अस्वीकरण | गोपनीयता नीति | © सर्वाधिकार सुरक्षित 2019 | BollywoodKhazana.in
Optimized by Optimole